अहम जानकारी: हम फ़िलहाल Google Search की सेवाओं की सेटिंग अपडेट कर रहे हैं. इनमें Search, Maps, Shopping, फ़्लाइट, होटल, Translate, और News शामिल हैं. ये सुविधाएं अगले कुछ महीनों में धीरे-धीरे लॉन्च की जाएंगी. अगर इस लेख में दी गई सेटिंग, आपको दिख रही सेटिंग से मेल नहीं खाती हैं, तो Search की सेवाओं पर गतिविधि के इतिहास और दिलचस्पी के हिसाब से सुझावों को अब भी वेब और ऐप्लिकेशन गतिविधि की सेटिंग से कंट्रोल किया जाता है.
टाइमलाइन की मदद से पुरानी यादें ताज़ा की जा सकती हैं. Google Maps की आपकी टाइमलाइन में, आपकी विज़िट की गई जगहों और रास्तों की जानकारी आपके हर उस डिवाइस में अपने-आप सेव हो जाती है जिसमें आपने साइन इन किया हो. Google Maps की अपनी टाइमलाइन में कभी भी बदलाव किया जा सकता है या डेटा को मिटाया जा सकता है.
- टाइमलाइन के डेटा का बैक अप लेने पर, Maps आपके डेटा की एन्क्रिप्ट (सुरक्षित) की गई कॉपी को Google के सर्वर पर सेव करता है.
- बैकअप लेने की सुविधा चालू होने पर, अपने डेटा को किसी दूसरे डिवाइस पर इंपोर्ट किया जा सकता है. ऐसा तब भी किया जा सकता है, अगर आपका डिवाइस खो गया हो या खराब हो गया हो.
Google Maps की टाइमलाइन पर दिखने वाला डेटा, सीधे आपके डिवाइस से लिया जाता है. इसलिए, आपके कंप्यूटर पर Maps के वेब वर्शन में टाइमलाइन उपलब्ध नहीं होती है. Google Maps की टाइमलाइन का इस्तेमाल करने के लिए, Google Maps ऐप्लिकेशन डाउनलोड करें.
आपके डेटा का पूरा कंट्रोल आपके पास होता है
आपके Google खाते में टाइमलाइन की सुविधा, डिफ़ॉल्ट रूप से बंद होती है. अगर आपने इसे चालू करने की अनुमति दी है, तब ही यह चालू हो सकती है.
टाइमलाइन का डेटा, अपने-आप मिटने की सेटिंग के तहत तय किए गए समय तक या तब तक सेव रहेगा, जब तक आप उसे मिटा न दें. आपके पास अपने खाते के लिए, किसी भी समय टाइमलाइन की सुविधा बंद करने या उसका सारा डेटा मिटाने का विकल्प होता है. ऐसा करने के लिए, Google खाते से की गई मेरी गतिविधि पर जाएं. टाइमलाइन के सिर्फ़ कुछ डेटा को मिटाने के लिए, अपने फ़ोन या टैबलेट पर Google Maps ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल करें.