24 अगस्त, 2026 से, जैसे ही कोई वीडियो चलना शुरू होगा, उसे एक व्यू माना जाएगा. यह बदलाव सभी फ़ॉर्मैट के लिए है. इनमें Shorts, लंबी अवधि के वीडियो (वीओडी), और लाइव स्ट्रीम शामिल हैं.
इस बदलाव से, YouTube Partner Program (YPP) से होने वाली आपकी कमाई या इसमें शामिल होने की ज़रूरी शर्तों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. YPP से होने वाली कमाई, अब भी “शॉर्ट वीडियो को मिले जुड़ाव वाले व्यू” और “जुड़ाव वाले देखने के घंटे” के आधार पर तय की जाएगी. YPP में शामिल होने की ज़रूरी शर्तें, अब भी “शॉर्ट वीडियो को मिले मान्य व्यू” और “मान्य देखने के घंटे” के आधार पर तय की जाएंगी.
YouTube Analytics के कॉन्टेंट टैब से, आपको यह पता चलता है कि दर्शकों को आपका कॉन्टेंट कैसे मिलता है, वे किस तरह का कॉन्टेंट देखते हैं, और वे आपके कॉन्टेंट के साथ कैसे इंटरैक्ट करते हैं. कॉन्टेंट टैब सिर्फ़ चैनल लेवल पर उपलब्ध होता है. इस बारे में ज़्यादा जानें कि यूज़र ऐक्टिविटी मेट्रिक का हिसाब कैसे लगाया जाता है.
दर्शकों को आपका कॉन्टेंट कैसे मिलता है और उसमें उनकी कितनी दिलचस्पी है, इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए, YouTube Creators चैनल का यह वीडियो देखें.
बुनियादी बातें जानें
इस लेख में:
अपने कॉन्टेंट की रिपोर्ट को ऐक्सेस करने का तरीका जाना जा सकता है. इसके अलावा, कॉन्टेंट की पहुंंच और दर्शकों की दिलचस्पी के बारे में बताने वाली रिपोर्ट ऐक्सेस करने के लिए ये टैब देखे जा सकते हैं: सभी, वीडियो, शॉर्ट वीडियो, लाइव, पोस्ट, प्लेलिस्ट, और पॉडकास्ट.
कॉन्टेंट की पहुंच और दर्शकों की दिलचस्पी के बारे में बताने वाली रिपोर्ट देखना
- YouTube Studio में साइन इन करें.
- बाईं ओर दिए गए मेन्यू से, Analytics चुनें.
- सबसे ऊपर दिए गए मेन्यू से, कॉन्टेंट चुनें.
ध्यान दें: 'और कॉन्टेंट देखें' या 'ऐडवांस मोड' पर क्लिक करके, आंकड़ों के बारे में पूरी जानकारी देने वाली रिपोर्ट देखी जा सकती है. इस रिपोर्ट में डेटा को फ़िल्टर करके देखा जा सकता है, परफ़ॉर्मेंस की तुलना की जा सकती है, और डेटा को एक्सपोर्ट किया जा सकता है.
सभी
नए दर्शक
इस रिपोर्ट में उन दर्शकों की जानकारी होती है जिन्होंने एक चुनी गई समयावधि में, आपके चैनल का कोई कॉन्टेंट पहली बार देखा हो.
चैनल पर कभी-कभी आने वाले दर्शक
चैनल पर कभी-कभी आने वाले दर्शक वे होते हैं जिन्होंने कुछ समय से, कभी-कभार आपके चैनल का कॉन्टेंट देखा हो. इन दर्शकों ने पिछले साल, एक से पांच महीने तक आपके चैनल का कॉन्टेंट हर महीने कम से कम एक बार देखा है.
चैनल पर नियमित तौर पर आने वाले दर्शक
ये ऐसे दर्शक होते हैं जो लंबे समय से नियमित तौर पर आपके चैनल का कॉन्टेंट देख रहे हैं. इन्होंने पिछले साल छह महीनों से ज़्यादा समय तक, आपके चैनल का कॉन्टेंट हर महीने कम से कम एक बार देखा है.
यूनीक रीच
आपके वीडियो या चैनल को देखने वाले लोगों की अनुमानित कुल संख्या. इसमें, साथ मिलकर देखने वाले ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने टीवी पर YouTube TV या YouTube ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट देखा हो.
- उदाहरण: अगर तीन लोग साथ मिलकर एक टीवी पर आपका वीडियो देखते हैं, तो इसे एक व्यू के तौर पर गिना जाएगा. हालांकि, वीडियो की यूनीक रीच में तीन की बढ़ोतरी होगी.
व्यू (एक साथ देखे गए)
कुल व्यू की अनुमानित संख्या. इसमें एक साथ कॉन्टेंट देखने वाले लोगों की संख्या भी शामिल है.
- उदाहरण: अगर तीन लोगों का परिवार साथ मिलकर आपका वीडियो दो बार देखता है, तो उसे 6 व्यू (साथ मिलकर देखा गया) के तौर पर गिना जाएगा.
सदस्य
इस रिपोर्ट से यह पता चलता है कि वीडियो, शॉर्ट वीडियो, लाइव स्ट्रीम, पोस्ट, और अन्य सोर्स के ज़रिए आपके चैनल से कितने नए सदस्य जुड़े. “अन्य सोर्स” में, YouTube Search और चैनल पेज से ली गई सदस्यताएं शामिल हैं. इस जानकारी से यह पता चलता है कि किस तरह के कॉन्टेंट को देखकर दर्शकों ने चैनल की सदस्यता ली.
व्यू
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि आपके शॉर्ट वीडियो, वीडियो, और लाइव स्ट्रीम को कितने व्यू मिले हैं.
इंप्रेशन और इनसे वीडियो देखने का कुल समय कैसे बढ़ा
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि YouTube पर दर्शकों को कोई थंबनेल कितनी बार दिखाया गया (इंप्रेशन), कितनी बार थंबनेल पर क्लिक करके वीडियो देखा गया (क्लिक मिलने की दर), और इससे वीडियो देखने का कुल समय कैसे बढ़ा. इंप्रेशन और क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) के डेटा के बारे में और जानकारी पाएं.
पब्लिश किया गया कॉन्टेंट
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि आपने YouTube पर कितने वीडियो, शॉर्ट वीडियो, लाइव स्ट्रीम, और पोस्ट पब्लिश की हैं.
अलग-अलग वीडियो फ़ॉर्मैट के दर्शकों की संख्या
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि आपके कॉन्टेंट के अलग-अलग फ़ॉर्मैट के हिसाब से दर्शकों की संख्या कितनी है. जैसे, वीडियो, शॉर्ट वीडियो, और लाइव स्ट्रीम देखने वाले दर्शक.
दर्शकों को आपका कॉन्टेंट कैसे मिला
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि दर्शकों को आपका कॉन्टेंट किस सोर्स से मिला. जैसे, ब्राउज़िंग की सुविधाओं, Shorts फ़ीड, सुझाए गए वीडियो, YouTube Search, और चैनल पेज वगैरह के ज़रिए.
टॉप रीमिक्स
इस रिपोर्ट से, कॉन्टेंट को रीमिक्स करके बनाए गए कुल वीडियो, उन पर मिले व्यू, और सबसे ज़्यादा देखे गए रीमिक्स वीडियो के बारे में खास जानकारी, विज़ुअल की मदद से मिलती है.
वीडियो
खास मेट्रिक कार्ड
इससे आपको वीडियो पर मिले व्यू, उन्हें देखने में बिताया गया औसत समय, इंप्रेशन, और इंप्रेशन पर क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) के बारे में खास जानकारी, विज़ुअल की मदद से मिलती है.
दर्शक बनाए रखने वाले खास पल
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि आपके वीडियो के अलग-अलग पलों ने दर्शकों का कितना ध्यान खींचा. दर्शकों को बनाए रखने की औसत दर के डेटा की मदद से, मिलती-जुलती अवधि वाले अपने 10 नए वीडियो की आपस में तुलना की जा सकती है.
दर्शकों को आपके वीडियो कैसे मिलते हैं
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि दर्शकों को आपके वीडियो किस सोर्स से मिले. जैसे, ब्राउज़िंग सुविधाएं, YouTube Search, सुझाए गए वीडियो, बाहरी लिंक, और चैनल पेज वगैरह.
सबसे ज़्यादा देखे गए वीडियो
इस रिपोर्ट से आपके सबसे लोकप्रिय वीडियो की जानकारी मिलती है.
शॉर्ट वीडियो
खास मेट्रिक कार्ड
इससे आपको शॉर्ट वीडियो पर मिले व्यू, उन्हें पसंद किए जाने की संख्या, और सदस्यों की संख्या के बारे में खास जानकारी, विज़ुअल की मदद से मिलती है.
दर्शकों को आपके शॉर्ट वीडियो कैसे मिलते हैं
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि दर्शकों को आपके शॉर्ट वीडियो किस सोर्स से मिले. जैसे, ब्राउज़िंग सुविधाएं, Shorts फ़ीड, सुझाए गए वीडियो, YouTube Search, बाहरी लिंक, चैनल पेज वगैरह.
दर्शकों ने किस तरह से इंटरैक्ट किया
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि कितने प्रतिशत दर्शकों ने शॉर्ट वीडियो को शुरुआती कुछ सेकंड के बाद भी देखना जारी रखा.
सबसे ज़्यादा देखे गए शॉर्ट वीडियो
इस रिपोर्ट से, आपके सबसे लोकप्रिय शॉर्ट वीडियो की जानकारी मिलती है.
टॉप रीमिक्स
इस रिपोर्ट से, कॉन्टेंट को रीमिक्स करके बनाए गए कुल वीडियो, उन पर मिले व्यू, और सबसे ज़्यादा देखे गए रीमिक्स वीडियो के बारे में खास जानकारी, विज़ुअल की मदद से मिलती है.
लाइव
खास मेट्रिक कार्ड
इससे आपको लाइव पर मिले व्यू, उन्हें देखने में बिताया गया औसत समय, इंप्रेशन, और इंप्रेशन पर क्लिक मिलने की दर (सीटीआर) के बारे में खास जानकारी, विज़ुअल की मदद से मिलती है.
दर्शक आपकी लाइव स्ट्रीम तक कैसे पहुंचते हैं
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि दर्शकों को आपकी लाइव स्ट्रीम किस सोर्स से मिली. जैसे, ब्राउज़िंग सुविधाएं, सुझाए गए वीडियो, YouTube Search, सीधे तौर पर या अज्ञात सोर्स, और चैनल पेज वगैरह.
सबसे ज़्यादा देखी गई लाइव स्ट्रीम
इस रिपोर्ट से, आपकी सबसे लोकप्रिय लाइव स्ट्रीम के बारे में पता चलता है. व्यू और इंप्रेशन की संख्या जैसी और मेट्रिक देखने के लिए, आंकड़ों के बारे में पूरी जानकारी देने वाली रिपोर्ट का इस्तेमाल करें.
एक साथ देख रहे दर्शक
इस रिपोर्ट से, आपको पता चलता है कि एक साथ सबसे ज़्यादा कितने दर्शकों ने लाइव स्ट्रीम देखी और उनकी औसत संख्या क्या है.
पोस्ट
इंप्रेशन
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि दर्शकों को आपकी पोस्ट कितनी बार दिखी.
पसंद
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि कितने दर्शकों ने आपकी पोस्ट को पसंद किया.
सदस्य
इस रिपोर्ट से पता चलता है कि पोस्ट से आपके चैनल को कितने नए सदस्य मिले.
सबसे ज़्यादा पसंद की गई पोस्ट
इस रिपोर्ट से, आपकी सबसे लोकप्रिय पोस्ट के बारे में जानकारी मिलती है. किसी पोस्ट पर किए गए वोट या पसंद किए जाने की संख्या से इसका पता लगाया जाता है.
प्लेलिस्ट
सबसे लोकप्रिय प्लेलिस्ट कार्ड
इस रिपोर्ट से, आपकी सबसे लोकप्रिय प्लेलिस्ट के बारे में पता चलता है. साथ ही, उन प्लेलिस्ट की आपस में तुलना भी की जा सकती है. यहां से, हर प्लेलिस्ट के आंकड़े देखे जा सकते हैं. प्लेलिस्ट के आंकड़े देखने का तरीका जानें.
पॉडकास्ट
सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट कार्ड
इस रिपोर्ट से, आपके सबसे लोकप्रिय पॉडकास्ट के बारे में पता चलता है और उनकी तुलना करने में मदद मिलती है. अपने पॉडकास्ट की परफ़ॉर्मेंस के बारे में ज़्यादा जानें.
अलग-अलग ट्रैफ़िक सोर्स को समझना
आपके वीडियो पर ट्रैफ़िक, YouTube से या फिर किसी बाहरी सोर्स से आ सकता है. 'दर्शकों को आपका कॉन्टेंट (या वीडियो, शॉर्ट वीडियो, लाइव) कैसे मिलता है' रिपोर्ट की मदद से, इन दोनों सोर्स से आने वाले ट्रैफ़िक की जानकारी मिल सकती है.
ऑर्गैनिक ट्रैफ़िक और पैसे चुकाकर मिलने वाला ट्रैफ़िक
| ब्राउज़ करने की सुविधाएं | होम पेज, सदस्यता, बाद में देखें, ट्रेंडिंग/एक्सप्लोर करें, और दूसरी ब्राउज़िंग सुविधाओं से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| चैनल पेज | आपके YouTube चैनल या दूसरे YouTube चैनलों से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| कैंपेन कार्ड | वीडियो के मालिक के कैंपेन कार्ड से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| एंड स्क्रीन | क्रिएटर की एंड स्क्रीन से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| शॉर्ट वीडियो | शॉर्ट वीडियो से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| सूचनाएं | आपके सदस्यों को भेजी गई सूचनाओं और ईमेल से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| जिन सदस्यों ने सूचनाएं पाने के लिए, बेल आइकॉन पर टैप किया | उन सदस्यों को भेजी गई सूचनाओं से आने वाला ट्रैफ़िक जिन्होंने आपके चैनल की "सभी सूचनाएं" पाने की सुविधा के साथ-साथ, अपने डिवाइस पर YouTube से सूचनाएं पाने की सुविधा चालू की है. | |
| अन्य ऐप्लिकेशन की सूचनाएं | लोगों की दिलचस्पी के हिसाब से बनाई गई सूचनाओं, ईमेल से ��ेजी गई सूचनाओं, इनबॉक्स, और गतिविधियों के ब्यौरे से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| YouTube की अन्य सुविधाएं | YouTube से आने वाला ऐसा ट्रैफ़िक जो किसी अन्य कैटगरी में नहीं आता. | |
| प्लेलिस्ट |
इसमें ऐसी किसी भी प्लेलिस्ट से आने वाले ट्रैफ़िक की जानकारी होती है जिसमें आपका वीडियो शामिल होता है. ये प्लेलिस्ट, आपकी या किसी दूसरे क्रिएटर की हो सकती हैं. इस ट्रैफ़िक में, लोगों के "पसंद किए गए वीडियो" और "पसंदीदा वीडियो" की प्लेलिस्ट भी शामिल हैं. |
|
| रीमिक्स किया गया वीडियो | आपके वीडियो के विज़ुअल का इस्तेमाल करके बनाए गए रीमिक्स से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| साउंड पेज | Shorts पर शेयर किए गए ऑडियो के नतीजों वाले पेज से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| सुझाए गए वीडियो | यह ट्रैफ़िक, सुझाव के तौर पर दिखने वाले उन वीडियो से मिलता है जो वीडियो देखे जाने के दौरान पेज पर दाईं तरफ़ दिखते हैं या वीडियो खत्म होने के बाद दिखते हैं. वीडियो के ब्यौरे में मौजूद लिंक से आने वाला ट्रैफ़िक भी इसमें शामिल होता है. 'पहुंच' टैब में, “ट्रैफ़िक सोर्स: सुझाए गए वीडियो” कार्ड से, किसी खास वीडियो की जानकारी देखी जा सकती है. | |
| वीडियो कार्ड | किसी दूसरे वीडियो में मौजूद कार्ड से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| YouTube की विज्ञापन सेवा |
अगर YouTube पर आपके वीडियो का इस्तेमाल विज्ञापन के रूप में किया जाता है, तो आपको ट्रैफ़िक सोर्स के तौर पर, “YouTube की विज्ञापन सेवा” दिखेगा. स्किप किए जा सकने वाले 10 सेकंड से ज़्यादा लंबे विज्ञापनों के व्यू शामिल किए जाते हैं. ऐसा सिर्फ़ तब किया जाता है, जब उन्हें 30 सेकंड तक या पूरा देखा गया हो. स्किप न किए जा सकने वाले विज्ञापन, YouTube Analytics में कभी भी व्यू के तौर पर शामिल नहीं किए जाते. ध्यान दें: YouTube ने YouTube Shorts पर मिलने वाले ऑर्गैनिक व्यू की गिनती करने का तरीका बदल दिया है. इसके अलावा, सभी तरह के कॉन्टेंट के लिए विज्ञापन व्यू की गिनती करने के तरीके को भी अपडेट किया गया है. विज्ञापन देने वाले लोगों या कंपनियों के लिए, इसे “YouTube पर सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध वीडियो के व्यू” कहा जाता है.
|
|
| YouTube खोज | YouTube Search से आने वाला ट्रैफ़िक. 'पहुंच' टैब में, “ट्रैफ़िक सोर्स: YouTube Search” कार्ड से उन शब्दों को देखा जा सकता है जिनका इस्तेमाल आपके वीडियो को खोजने के लिए किया गया. | |
| प्रॉडक्ट पेज | YouTube के प्रॉडक्ट पेजों से आने वाला ट्रैफ़िक. | |
| बाहरी सोर्स | उन वेबसाइटों और ऐप्लिकेशन से आने वाला ट्रैफ़िक जिनसे आपके YouTube वीडियो, एम्बेड या लिंक किए गए हैं. 'पहुंच' टैब में, “ट्रैफ़िक सोर्स: बाहरी” कार्ड से आपको यह पता चल सकता है कि किन बाहरी वेबसाइटों और सोर्स से ज़्यादा ट्रैफ़िक आया है. |
| सीधे तौर पर या अज्ञात सोर्स से मिला ट्रैफ़िक | सीधे यूआरएल, बुकमार्क, और साइन आउट किए हुए दर्शकों से आने वाला ट्रैफ़िक. साथ ही, ऐसे ऐप्लिकेशन से आने वाला ट्रैफ़िक जिनकी पहचान न हुई हो. |
काम की मेट्रिक के बारे में जानकारी
| थंबनेल इंप्रेशन |
रजिस्टर किए गए थंबनेल इंप्रेशन के ज़रिए YouTube पर दर्शकों को कितनी बार आपके थंबनेल दिखे. |
|
थंबनेल इंप्रेशन पर क्लिक मिलने की दर |
कोई थंबनेल देखने के बाद, दर्शकों ने वीडियो को कितनी बार देखा. |
| जुड़ाव वाले व���यू |
कितने दर्शकों ने वीडियो को शुरुआती कुछ सेकंड के बाद भी देखना जारी रखा. इसमें वीडियो को लूप में चलाने की संख्या शामिल नहीं है. |
| वीडियो देखने के लिए रुके दर्शक | कितने प्रतिशत लोगों ने आपके शॉर्ट वीडियो देखे और कितने प्रतिशत लोगों ने बिना देखे स्वाइप किया. |
|
यूनीक दर्शक |
ऐसे दर्शकों की अनुमानित संख्या जिन्होंने चुनी गई तारीख की सीमा में आपके वीडियो देखे. |
| अनन्य पहुंच | आपके वीडियो या चैनल को देखने वाले लोगों की अनुमानित कुल संख्या. इसमें, साथ मिलकर देखने वाले ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने टीवी पर YouTube TV या YouTube ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट देखा हो. |
| व्यू (एक साथ देखे गए) | व्यू की अनुमानित कुल संख्या. इसमें एक साथ कॉन्टेंट देखने वाले लोगों की संख्या भी शामिल है. इसमें, साथ मिलकर देखने वाले ऐसे लोग शामिल हैं जिन्होंने टीवी पर YouTube TV या YouTube ऐप्लिकेशन का कॉन्टेंट देखा हो. |
|
देखने में बिताया गया औसत समय |
वीडियो देखने के लिए रुके दर्शकों ने उसे औसतन कितने मिनट तक देखा. इसका हिसाब, जुड़ाव वाले व्यू और वीडियो देखने के कुल समय के आधार पर लगाया जाता है. |
|
वीडियो देखने में बिताया गया औसत समय (प्रतिशत में) |
वीडियो देखने के लिए रुकने वाले दर्शकों ने उसका औसतन कितना प्रतिशत हिस्सा देखा. इसका हिसाब, जुड़ाव वाले व्यू और वीडियो देखने के कुल समय के आधार पर लगाया जाता है. |
|
देखने का कुल समय (घंटों में) |
दर्शकों ने आपका वीडियो कितनी देर तक देखा. |
| पोस्ट को पसंद किए जाने की संख्या | आपकी पोस्ट को पसंद किए जाने की संख्या. |
| पोस्ट पसंद की जाने की दर | आपकी पोस्ट को पसंद करने वाले दर्शकों का प्रतिशत. |
| प्लेलिस्ट से मिले व्यू | प्लेलिस्ट को देखने वाले दर्शकों से मिले व्यू. यह वही मेट्रिक है जो सार्वजनिक प्लेलिस्ट पेज पर बाहरी लोगों के लिए भी उपलब्ध है. |
| कुल व्यू | प्लेलिस्ट में मौजूद सभी वीडियो को मिले कुल व्यू. भले ही, वे प्लेलिस्ट से मिले हों या कहीं और से. इसमें व्यू का हिसाब, प्लेलिस्ट में शामिल आपके वीडियो के लिए ही किया जाता है. |
| फ़ॉलो-ऑन व्यू | इसका मतलब उन ऑर्गैनिक व्यू से है जो तब मिलते हैं, जब कोई व्यक्ति आपके प्रमोट किए गए कॉन्टेंट को देखने के बाद आपके अन्य वीडियो देखता है. |