
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर लाभार्थी किसान के मन में यही सवाल है कि उनकी अगली किस्त के 2000 रुपये कब तक उनके बैंक अकाउंट में आएंगे। किस्त की तारीख को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख नहीं आई है। हालांकि अगर पिछले कुछ किस्तों को देखा जाए, तो अगली किस्त के महीने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किस्त चार महीनों के अंतर पर पूरे साल में तीन बार आती है। पीएम किसान की पिछली 23वीं किस्त जून में आई थी। ऐसे में अगली किस्त चार महीने बाद अक्टूबर में आ सकती है। पीएम किसान की 24वीं किस्त पर उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त अक्टूबर के महीने में आ सकती है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे कुछ किसानों की अगली किस्त अटक सकती है। दरअसल इस योजना का लाभ कुछ लोग भी ले रहे थे। ऐसे में किसानों के लिए ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है। अगर आप इसके लाभार्थी हैं और आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आपका पैसा अटक सकता है। सरकार आपकी पीएम किसान की 24वीं किस्त के 2000 रुपये रोक सकती है।
इसके अलावा जिन किसानों ने भू सत्यापन भी नहीं करवाया है। उनकी किस्त भी अटक सकती है। पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए जमीन का वेरिफिकेशन करवाना जरूरी कर दिया गया है। इसलिए अगर आपका इन दोनों में से कोई काम अधूरा है, तो आपकी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अटक सकती है।
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है। ऐसे में अगर आप किस्त का स्टेटस देखना चाहते हैं, तो इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
अनुज श्रीवास्त��� ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.