गर्मी में ठंडी बीयर पीना अच्छा लग सकता है, लेकिन शराब शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और लू लगने का खतरा बढ़ा देती है।
तले-भुने और ज्यादा तेल वाले खाने जैसे फ्रेंच फ्राइज, पकौड़े और चिप्स पाचन खराब कर सकते हैं और त्वचा के रोमछिद्र बंद कर सकते हैं।
मिर्च और काली मिर्च जैसे मसाले शरीर का तापमान बढ़ा सकते हैं, क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म तेज करते हैं।
बादाम, अखरोट और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स पौष्टिक होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
चाय और कॉफी में मौजूद कैफीन का अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।