नेपाल का चितवन ज़िला 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ से सीधे तौर पर प्रभावित नहीं हुआ. फिर भी, यह ज़िला बुरी तरह संकट में है, क्योंकि इससे सटी नदी में करीब 300 शव बहकर आ चुके हैं, जो नेपाल के सभी ज़िलों में सबसे अधिक है. बीबीसी की टीम यह देखने चितवन पहुंची कि यहां के लोग और प्रशासन इस अचानक आए संकट से कैसे निपट रहे हैं.
रिपोर्टः जुगल पुरोहित
वीडियोः प्रभात कुमार
अतिरिक्त रिपोर्टिंगः ईश्वर जोशी
