Siwan News प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल, जांच के आदेश

हिन्दुस्तान, सीवान
Follow us on Google News
share

Siwan News दरौंदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के नाम पर रुपये की कथित उगाही का ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में 5000 रुपये की मांग और दवा के नाम पर अतिरिक्त 200 रुपये मांगने का आरोप है।

Siwan News  प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल, जांच के आदेश

Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दरौंदा में प्रसव के नाम पर रुपये की कथित उगाही का ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल ऑडियो में प्रसव के लिए पहुंची महिला के परिजनों से कथित तौर पर पांच हजार रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है।

प्रसव के लिए रुपये की मांग

साथ ही रुपये नहीं देने पर महिला को रेफर करने की बात कहे जाने तथा दवा के नाम पर अलग से दो सौ रुपये मांगने का भी आरोप है। हालांकि, वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्अि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। जलालपुर निवासी ज्योति देवी ने बताया कि 21 अगस्त को प्रसव पीड़ा होने पर वह सीएचसी दरौंदा पहुंची थी। उसके साथ उसकी दादी कांति देवी, मां और बहन भी थीं।

जांच की प्रक्रिया

ज्योति के अनुसार, सीएचसी में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से उसके शरीर में खून की कमी सहित अन्य परेशानियां होने की बात बताई गई। इसके बाद उसे रेफर करने की बात कही गई। परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों से अनुरोध किया कि प्रसव सीएचसी में ही कराया जाए। आरोप है कि इसके बाद प्रसव कराने के नाम पर परिजनों से पांच हजार रुपये की मांग की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वायरल ऑडियो उन्हें प्राप्त हुआ है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के आने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी。

सामान्य प्रश्न

क्या दरौंदा स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए पैसे की मांग की गई थी?
हाँ, वायरल ऑडियो में यह आरोप लगाया गया है कि परिजनों से प्रसव करने के लिए 5000 रुपये की मांग की गई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसीवानSiwan News प्रसव के नाम पर पांच हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल, जांच के आदेश