
कोटा नगर निगम की शहर की सरकार में अपनी जगह बनाने के लिए बड़ी संख्या में युवा मैदान में उतरे हैं। मुख्य राजनीतिक दलों से टिकट नहीं मिलने या पार्टी के बजाय खुद के दम पर चुनाव लड़ने का फैसला करने वाले 37 Gen-Z प्रत्याशियों ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।

बच्चा सोमवार शाम पतंग लूटने के दौरान बोरवेल में गिरा। 45 फीट नीचे फंसे बच्चे को बाहर निकालने के लिए प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

वर्ष 2015 से 2025 के आंकड़ों को देखें तो अगस्त में सबसे कम बारिश वर्ष 2023 में हुई थी। उस साल पूरे प्रदेश में केवल 30.9 MM बारिश दर्ज हुई थी। इसके बाद इस साल 66.2 MM बारिश के साथ अगस्त की बारिश 11 साल में दूसरी सबसे कम रही।

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा पर आरोपों और वकीलों के विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है।
BJP ने बीते विधानसभा और लोकसभा चुनावों के उलट जयपुर नगर निगम चुनाव में 8 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी विकास योजनाओं के दम पर जीत की उम्मीद जता रही है जबकि कांग्रेस इसे छवि सुधारने की कोशिश मान रही है।
अलवर में पतंग लूटने के दौरान एक 9 साल का बच्चा बोरवेल में जा गिरी। बोरवेल 45 फीट गहर है। बच्चे को बचाने के लिए टीमें तैनात हैं।
नामांकन के दौरान कई निकायों में टिकट को लेकर दोनों प्रमुख दलों में अंदरूनी खींचतान देखने को मिली। कई दावेदार टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल कर दिया है।
जयपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 76 में बीजेपी के टिकट को लेकर आखिरी समय तक असमंजस की स्थिति बनी रही। पार्टी ने पहले पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को टिकट दिया था। वहीं, मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को अधिकृत सिंबल दे दिया।
जानकारी के मुताबिक, UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा की सोमवार दिन में घर पर अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें बुखार, खांसी और सांस लेने में हल्की तकलीफ की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन और स्टाफ उन्हें दोपहर करीब 1:30 बजे SMS अस्पताल लेकर पहुंचे।
निवर्तमान मेयर कुसुम यादव को टिकट नहीं मिलने को बीजेपी के अहम फैसलों में माना जा रहा है। पार्टी ने उनके स्थान पर सुनील कोठारी पर भरोसा जताया है। कोठारी पार्टी संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।