
राम मंदिर के पहले CEO के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय सर्च कमेटी ने मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में अपनी रिपोर्ट सौंप दी। कमेटी में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हावड़े और पूर्व न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली शामिल हैं।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक का दौर शुरू हो गया है। 2 सितंबर को होने वाली बैठक में नए सीईओ के नाम की घोषणा एवं ट्रस्ट में रिक्त पदों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों और सर्च कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति है।

भाजपा महामंत्री हरीश द्विवेदी के स्वागत समारोह के दौरान दो जगह मंच धंस गया। मंच पर जरूरत से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचने के कारण हादसा हो गया। हालांकि महामंत्री बाल-बाल बच गए।

Ayodhya News: सोहावल में रौनाही टोल प्लाजा पर हुई फायरिंग के मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने टोल कर्मियों से विवाद के दौरान फायरिंग की थी जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
Ayodhya News: अयोध्या में सौरभ कन्नौजिया ने आरोप लगाया है कि दिलीप और अनूप यादव ने उससे पैसे लिए और फिर उसे नाका खादी उद्यान के पास बुलाकर उसकी पिटाई की। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई गई है।
अयोध्या में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्रशिक्षु आईएएस आदित्य विक्रम अग्रवाल को उपजिलाधिकारी सोहावल नियुक्त किया है। गजेन्द्र सिंह को मंदिर मजिस्ट्रेट बनाया गया है, जबकि लालकृष्ण को अतिरिक्त कनिष्ठ प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ रजत शिला का पूजन हुआ। मणिराम छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास ने शिला पूजन किया। सरयू स्नान, हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में पूजन के बाद शिला मथुरा रवाना हुई। एक सितंबर को ब्रजभूमि पहुंचकर वृंदावन में पूजन होगा।
Ayodhya News: अयोध्या के कदैला गांव में बम और गोली चलाने से युवक की हत्या के मामले में एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने हेड कांस्टेबल अशोक सिंह को निलंबित कर दिया है। जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। 19 जुलाई को एक व्यक्ति की मौत हो गई और हमला पिछले दिनों हुआ था।
मिशन ग्रीन अयोध्या द्वारा वृक्ष रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को किया गया। इस अवसर पर लोगों ने वृक्षों को राखी बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। आयोजन का उद्देश्य वृक्षों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भविष्य के लिए हरा-भरा पर्यावरण सुनिश्चित करना था।
यूपी का पर्यटन विभाग काशी-प्रयागराज और अयोध्या का 'स्पिरिचुअल ट्रायंगल' टूर कराएगा। इसके लिए पैकेज लांच किया गया है। यात्रियों को वीआईपी दर्शन, नौका विहार और गंगा आरती का शानदार अनुभव मिलेगा।