Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित

Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का संवेदनशीलता, शीघ्रता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव हर पीड़ित की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों तक पहुंचे और उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपे। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मदद मांगने वालों को भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा।
उन्होंने इलाज का इस्टीमेट शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राजस्व, कानून व्यवस्था, भू माफिया और पारिवारिक विवादों के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई को कहा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और मंदिर की गोशाला में गोसेवा कर गोवंश को गुड़-पूड़ी खिलाई।


