Starlink in India: भारत में क्यों लॉन्च नहीं हो पा रहा स्टारलिंक? UAE ने दी हरी झंडी, 10 साल का मिला लाइसेंस

Starlink India Launch Status: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को UAE में 10 साल का लाइसेंस मिल गया है। इसके बाद इसके भारत में एंट्री की चर्चा तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं कि भारत में स्टारलिंक कब तक लॉन्च हो सकता है ।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड31 Aug 2026, 06:42 PM IST
Add Mint as a preferred source on Google
भारत में कब लॉन्च होगा स्टारलिंक?
भारत में कब लॉन्च होगा स्टारलिंक?

नई दिल्ली: दुनिया के कई देशों में इंटरनेट की तस्वीर बदलने की कोशिश कर रहा एलन मस्क का Starlink एक और बड़े बाजार में एंट्री करने जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने Starlink को सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने के लिए 10 साल का लाइसेंस दे दिया है। हालांकि, कंपनी को वहां स्थानीय टेलीकॉम नियमों का पालन करना होगा।

UAE के इस फैसले ने भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है। भारत में एलन मस्क की कंपनी लंबे समय से सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। लाइसेंस से जुड़ी बड़ी प्रक्रिया भी आगे बढ़ चुकी है, लेकिन सरकार की तरफ से अंतिम मंजूरी नहीं मिल पा रही है। आइए जानते हैं कि भारत में मस्क के इंटरनेट को क्यों नहीं एंट्री मिल पा रही है।

यह भी पढ़ें | सितंबर या अक्टूबर, कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? मिल रहे ये संकेत

स्टारलिंक ने भारतीय बाजार में उतरने के लिए काफी पहले से तैयारी शुरू कर रखी है। सरकार की ओर से कंपनी को GMPCS सेवा के लिए यूनिफाइड लाइसेंस भी दिया जा चुका है। सरकार ने जनवरी 2026 में संसद में बताया था कि Starlink Satellite Communications Private Limited को GMPCS सेवा के लिए अधिकृत किया गया है। इसके बावजूद लाइसेंस मिलना स्टारलिंक के लिए भारत में कारोबार शुरू करने का आखिरी कदम नहीं है। असली पेच सुरक्षा मंजूरी, स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेक्ट्रम से जुड़े नियमों में है।

यह भी पढ़ें | पहले ₹1 लाख या ₹10 लाख? पैसा बचाने का ये नियम काम आएगा

भारत में यहां फंस रहा मामला

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर सरकार की सबसे बड़ी चिंता राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है। स्टारलिंक का नेटवर्क दुनिया भर में फैले सैटेलाइट्स पर निर्भर करता है। ऐसे में भारत चाहता है कि देश में चलने वाली सेवा सुरक्षा और कानून प्रवर्तन से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन करे।

बता दें कि UAE ने स्टारलिंक को 10 साल के लिए सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं देने का लाइसेंस दिया है। इसके साथ स्टारलिंक को UAE के टेलीकॉम कानूनों और नियामकीय शर्तों का पालन करते हुए नेटवर्क स्थापित करने की अनुमति मिल गई है। अगर सैटेलाइट इंटरनेट की खासियत की बात करें, तो इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसके लिए हर जगह मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क की जरूरत नहीं होती है। स्टारलिंक लो अर्थ ऑर्बिट में मौजूद बड़ी संख्या में सैटेलाइट्स के जरिए इंटरनेट कनेक्टिविटी देता है।

यह भी पढ़ें | Stock to Buy: इस फार्मा शेयर पर ब्रोकरेज फिदा, 3 महीने में दे सकता है 10% रिटर्न

भारत में कब लॉन्च होगा Starlink?

स्टारलिंक को लेकर ये सवाल बार-बार पूछा जाता है। हालांकि अभी इसका जवाब किसी के पास नहीं है, क्योंकि अभी तक इसे लॉन्च करने की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।Starlink को भारत में जरूरी लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन सुरक्षा से जुड़ी मंजूरियां और अन्य नियामकीय औपचारिकताएं पूरी होना अभी बाकी हैं।इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि Starlink भारत में किस तारीख से आम ग्राहकों के लिए सेवा शुरू करेगा��

About the Author

अनुज श्रीवास्तव ने पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई है। साल 2019 में CCS University से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की। यहां उन्हें खबरों की जमीनी समझ और फील्ड वर्क का शुरुआती अनुभव मिला। इसके बाद वन इंडिया हिंदी में उन्हें डिजिटल कंटेंट को नए एंगल से पेश करने का मौका मिला,जिसने उनके लेखन को नई धार दी। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए अनुज ने बीते 7 वर्षों में कंटेंट की बदलती दुनिया को बेहद करीब से देखा है। ट्रेंड्स को पढ़ना, टोन को पकड़ना और खबरों को दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनका सबसे मजबूत पक्ष बन चुका है। इसके बाद उन्होंने नवभारतटाइम्स.कॉम में 3 साल तक बतौर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर काम किया,जहां उनका फोकस राजनीति वायरल और ट्रेंडिंग खबरों पर रहा। इस दौरान अनुज ने न सिर्फ तेजी से बदलते डिजिटल ट्रेंड्स को पहचाना,बल्कि खबरों को ज्यादा प्रभावशाली और पाठकों से जुड़ाव भरा बनाने की कला में भी निपुणता हासिल की। हमेशा नयेपन की तलाश में रहते हुए अनुज अपने नाम को सार्थक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। मई 2025 से अनुज Mint Hindi में राजनीति, बिजनेस, ट्रेंडिंग खबरों को कवर कर रहे हैं और डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होमबिजनेसStarlink in India: भारत में क्यों लॉन्च नहीं हो पा रहा स्टारलिंक? UAE ने दी हरी झंडी, 10 साल का मिला लाइसेंस
More