8 Feb 2025, 07:45:38 PM ISTDelhi Chunav Result 2025 Live : पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने हमेशा जिस मंत्र को जिया है, और जिसे मैं हमेशा स्मरण करता रहता हूं वो है, हमें हमेशा जब-जब विजय मिले, अपनी नम्रता को छोड़ना नहीं है, अपने विवेक को कभी छोड़ना नहीं है। समाज सेवा के भाव को कभी छोड़ना नहीं है। हम सत्तासुख के लिए नहीं, सेवाभाव से आए हुए लोग हैं। हम हमारी शक्ति, समय सत्तासुख में बर्बाद नहीं करेंगे, हम इस अवसर को सेवा के लिए ही खपा देंगे। और इसलिए ही साथियों इस संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। दिल्ली और एनसीआर के विकास के जो सपने हमने संजोए हैं, उसको हम परिपूर्ण करके रहेंगे। मैं दिल्ली वासियों का फिर से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी साथियों का हृदय से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।'