
चंपारण के डुमरियाघाट में गंडक का जलस्तर लाल निशान से 28 सेंटीमीटर ऊपर रहा। गोपालगंज और सारण जिले में फिलहाल गंडक का जलस्तर फिलहाल खतरे के नीचे है। कोसी का जलस्तर खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान से 73 और कुरसेला में 59 सेमी ऊपर रहा।

बिहार पुलिस सेवा के 27 अधिकारियों का एक साथ ट्रांसफर हुआ है। आरा, समस्तीपुर, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा समेत कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है। गृह विभाग ने शनिवार को डीएसपी ट्रांसफर की अधिसूचना जारी की।

बगहा रेलवे स्टेशन के पास चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक धुआं उठने लगा। आग लगने की आशंका से यात्री घबरा गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। रेलवे के कर्मी और अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच पश्चिमी चंपारण के 3 लोग सुरक्षित वापस लौट आए हैं, जिससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, जिले के 3 अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन लापता लोगों का सुराग लगाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयासरत है।
पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया के रहने वाले चार मजदूर नेपाल के रसुआ में अचानक आई बाढ़ में फंस गए थे। उन्हें हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया था। वे शुक्रवार को सुरक्षित अपने घर लौटे। उन्होंने बताया कि बुधवार को अचानक धुएं की तरह पानी का सैलाब आया था, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला था।
नेपाल में आई जलप्रलय के बाद भारी मात्रा में मलबा बहकर आ रहा है। गंडक नदी के जलस्तर में भी उतार-चढ़ाव जारी है। इसको देखते हुए तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी गई है। तटबंध क्षेत्र के सभी जिलों को 24 घंटे चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में गंडक किनारे रहने वाले लोग अपनी जान जोखिम में डालकर नदी में उतर रहे हैं। नेपाल में आई बाढ़ से बहकर आ रही लकड़ियां, गैस सिलेंडर और अन्य घरेलू सामान को लोग निकालकर अपने घर ले जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश से बगहा पहुंचे एक युवक ने प्रेमिका के मिलने से इनकार करने पर जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बेतिया में हर घंटे गंडक नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के साथ ही निचले इलाकों में बसे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। रात करीब 10.30 बजे गंडक बराज से 1.47 लाख क्यूसेक पानी गंडक नदी में छोड़ा गया।
बिहार में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। गंगा और गंडक नदियों में उफान से पटना, भागलपुर, मुंगेर, बक्सर, बगहा में तबाही की स्थिति उत्पन्न हो गई है।