
Godda News: गोड्डा में श्री दादी श्याम मंदिर में सोमवार को खाटू श्याम बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं साप्ताहिक श्रीमद्भागवत पुराण कथा का शुभारंभ भी हुआ, जिसमें कथा वाचक गोविं�� शरण महाराज ने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।

Godda News: गोड्डा के वार्ड संख्या तीन में चोरी की कोशिश और चोरी की घटना से मोहल्ले में दहशत है। संदिग्ध युवक का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो विभिन्न घरों की रेकी कर रहा था। उसने कई जगह चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Godda News: सोमवार को बलबड्डा थाना क्षेत्र के बिरनियां के पास एक टाटा सफारी वाहन अनियंत्रित होकर नीचे उतर गया। इस हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने मदद की और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जांच के दौरान ड्राइवर की झपकी या सड़क पर पानी के कारण घटना होने की संभावना जताई गई।

Godda News: मेहरमा में देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पहली घटना में ऑटो और अन्य वाहन के बीच टक्कर हुई, जबकि दूसरी घटना में नशे में धूत बाइक सवार ने दुर्घटना को अंजाम दिया।
Godda News: गोड्डा के कपेटा गांव में एक युवक को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 70 डोज एंटी स्नेक वेनम देकर उसकी जान बचाई। युवक अब खतरे से बाहर है, लेकिन ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Godda News: गोड्डा के कौड़ीबहियार गांव में नशे में धुत बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट की और मां को भी डंडे से घायल कर दिया। दोनों घायल दंपति किसी तरह सदर अस्पताल पहुंचे। बेटे की शराब की लत और पैसे की मांग के कारण घर में अक्सर विवाद होते हैं। दंपति ने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की।
संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना पार्टी की प्राथमिकता है। विरोध प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष मिन्हाज आलम, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासव
Godda News: महगामा थाना क्षेत्र के शीतल-दिग्घी मार्ग पर सड़क हादसे में 55 वर्षीय मौलाना ऐनुल साहब की मौके पर ही मौत हो गई। मौलाना ऐनुल साहब अपने घर से साइकिल लेकर जा रहे थे, तभी एक बाइक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया।
Godda News: महगामा प्रतिनिधि: गोड्डा जिले में बारिश की बेरुखी ने किसानों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फेरने की स्थिति पैदा कर दी है। धान की फसल पानी के अभाव में मुरझाने लगी है। कई किसान अब इंद्रदेव से बारिश की आस लगाए बैठे हैं।
Godda News: गोड्डा के मानस धाम बोदरा के शिव मंदिर प्रांगण में गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती रविवार शाम धूमधाम से मनाई गई। यहां पर प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। वक्ताओं ने तुलसीदास की रचनाओं और उनके समाज पर प्रभाव की चर्चा की। कार्यक्रम में जयलाल सिंह ने रामचरितमानस की प्रासंगिकता पर जोर दिया।