OTT Releases: 28 अगस्त को रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में-सीरीज, बिंज-वॉच के लिए हो जाइए तैयार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पॉपकॉर्न संभालकर रखिए क्योंकि इस शुक्रवार (28 अगस्त) ओटीटी पर लगने वाला है धमाकेदार कहानियों का मेला! अगर आप कुछ नया और हटके बिंज-वॉच करना चाहते हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है।

friday ott release
शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्में-सीरीज

अगर इस वीकेंड 'क्या देखें?' की उलझन में हैं, तो 28 अगस्त का शुक्रवार आपके लिए एकदम सेट है! सस्पेंस से भरे क्राइम थ्रिलर, दिल छू लेने वाले फैमिली ड्रामा, रोमांटिक-कॉमेडी और माइंड-ब्लोइंग साइंस-फिक्शन... ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का पूरा पिटारा खुलने वाला है। चलिए जानते हैं कौन सी कहानियां इस बार आपके वीकेंड को खास बनाने आ रही हैं!

1. चुंबक

ओटीटी- नेटफ्लिक्स

मुंबई की एक चॉल में रहने वाले पांच अलग-अलग परिवारों की कहानी है। सभी की अपनी परेशानियां हैं। किसी के सामने शादी की समस्या है, तो कोई बच्चों की परवरिश और उम्र बढ़ने की चुनौतियों से जूझ रहा है। धीरे-धीरे ये पड़ोसी एक-दूसरे के लिए परिवार बन जाते हैं।

यहां देखिए ट्रेलर

2. पार्ट-टाइमर्स

ओटीटी - जियोहॉटस्टार

सिंधु और तेजू दो रूममेट्स हैं, जिनका स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। दोनों के बीच अक्सर नोकझोंक होती रहती है, लेकिन एक सपना उन्हें साथ रखता है, अपनी खुद की स्टार्टअप कंपनी शुरू करना।

यहां देखिए ट्रेलर

3. बंदर

ओटीटी - जी5

समर मेहरा एक टीवी स्टार है, जिसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है जब उसकी पूर्व प्रेमिका उस पर रेप का आरोप लगाती है। इसके बाद वह मीडिया ट्रायल और जेल की मुश्किलों में फंस जाता है। वहीं उसकी बहन बाहर रहकर उसे न्याय दिलाने की कोशिश करती है।

यहां देखिए ट्रेलर

4. डार्क मैटर सीजन 2

ओटीटी - ऐप्पल टीवी

जैसन डेसन की कहानी इस सीजन में अलग-अलग समानांतर दुनियाओं तक पहुंचती है। वह इन दुनियाओं के रहस्यों को समझने की कोशिश करता है। सीरीज यह भी दिखाती है कि जिंदगी में लिया गया एक छोटा-सा फैसला भविष्य को पूरी तरह बदल सकता है।

यहां देखिए ट्रेलर

5. द व्हिस्पर मैन

ओटीटी- नेटफ्लिक्स

लेखक टॉम कैनेडी का 8 साल का बेटा अचानक गायब हो जाता है। बेटे को खोजने के लिए टॉम अपने पिता और पुलिस अधिकारी अमांडा बेक की मदद लेता है। जांच के दौरान एक पुराने और बेहद खतरनाक सीरियल किलर का कनेक्शन सामने आता है।

यहां देखिए ट्रेलर

6. बबीता सिंह रिपोर्टिंग

ओटीटी- अमेजन प्राइम वीडियो

बबीता सिंह पुलिस में नई अफसर है। वह अपनी भाभी की गोद भराई में शामिल होने के लिए खुद को सस्पेंड करवा लेती है। लेकिन गांव पहुंचते ही उसके बचपन के दोस्त बंसी की हत्या हो जाती है। बबीता खुद इस मामले की जांच शुरू करती है और धीरे-धीरे परिवार से जुड़े कई पुराने राज सामने आते हैं।

यहां देखिए ट्रेलर

7. अनबे दियाना

ओटीटी - सोनीलिव

सीएसके एक शर्मीला एथलेटिक्स कोच है, जिसे अपनी पड़ोसन दियाना से प्यार हो जाता है। दियाना भी उसे पसंद करती है, लेकिन दोनों के रिश्ते के बीच परिवार और अलग-अलग कल्चर बड़ी चुनौती बन जाती है। यह एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी है।

यहां देखिए ट्रेलर

8. ग्रेवयार्ड सीजन 3

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

इंस्पेक्टर ओनेमोज़ुल्कु और उनकी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम एक नए केस की जांच के लिए वापस आती है। मामला धीरे-धीरे इतना गंभीर हो जाता है कि इसका असर पूरी टीम की जिंदगी पर पड़ने लगता है। जांच के दौरान एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आती है।

यहां देखिए ट्रेलर

9. ऑल द ट्रुथ इन माई लाइज

ओटीटी - नेटफ्लिक्स

छह दोस्त बैचलोरेट ट्रिप पर मस्ती करने जाते हैं। लेकिन पार्टी के बीच उनके पुराने राज, अधूरी भावनाएं और पुरानी दुश्मनियां सामने आने लगती हैं। जो ट्रिप मौज-मस्ती के लिए शुरू हुई थी, वह धीरे-धीरे रिश्तों और सच्चाई का बड़ा खेल बन जाती है।

यहां देखिए ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़वेब सीरीज28 अगस्त को रिलीज होंगी 9 धांसू फिल्में-सीरीज, बिंज-वॉच के लिए हो जाइए तैयार