Chandra Grahan LIVE: चंद्र ग्रहण समाप्त, इन देशों में दिखाई दिया शानदारा नजारा
Chandra Grahan LIVE: रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का संयोग बना है। सुबह 7 बजे के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त जारी है, जो 9:48 बजे तक रहेगा। आज के चंद्र ग्रहण का समय, भारत में दृश्यता, सूतक और राखी बांधने के मुहूर्त से जुड़ी हर ताजा जानकारी यहां पढ़ें।
रक्षाबंधन के दिन आज आसमान में चंद्र ग्रहण का संयोग बना है, जिसकी वजह से सुबह से ही लोगों की नजरें इसके समय और असर पर टिकी हैं। वहीं भाई की कलाई पर राखी बांधने को लेकर भी असमंजस है कि ग्रहण से पहले शुभ रस्म कब पूरी की जाए। पंचांग के अनुसार आज सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। दूसरी ओर, चंद्र ग्रहण का आंशिक चरण सुबह 8:04 बजे शुरू होगा और करीब 9:43 बजे ग्रहण चरम पर पहुंचेगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सूतक मान्य नहीं माना जाएगा। इस Live Blog में जानिए चंद्र ग्रहण से जुड़े हर अपडेट, राखी बांधने का शुभ समय, सूतक और ग्रहण की दृश्यता से जुड़ी पूरी जानकारी।
चंद्र ग्रहण LIVE: इन देशों में दिखा सबसे शानदार नजारा
चंद्र ग्रहण LIVE: यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप तथा अफ्रीका के कई हिस्सों में दिखाई दिया। अमेरिका में अधिकांश चरण देखने का बेहतर मौका रहा, जबकि यूरोप और अफ्रीका में कई जगह ग्रहण सूर्योदय या चंद्रमा के अस्त होने के आसपास पड़ा।
चंद्र ग्रहण LIVE: अंतिम उपच्छाया चरण जारी
चंद्रमा पर पृथ्वी की बाहरी छाया का असर अब बहुत कम रह गया है। ग्रहण की पूरी अवधि लगभग 5 घंटे 38 मिनट के आसपास रहने वाली है, लेकिन स्पष्ट आंशिक चरण करीब 3 घंटे 18 मिनट का रहा।
चंद्र ग्रहण LIVE: खत्म होने में करीब आधा घंटा
आज का चंद्र ग्रहण अब अपने बिल्कुल अंतिम चरण में पहुंच चुका है। आंशिक ग्रहण पहले ही समाप्त हो गया है। करीब 12:32 बजे पूरी ग्रहण प्रक्रिया खत्म हो जाएगी।
चंद्र ग्रहण LIVE: अब अंतिम चरण में ग्रहण
चंद्रमा धीरे-धीरे पृथ्वी की उपच्छाया से बाहर निकल रहा है। आज के इस खगोलीय घटनाक्रम का मुख्य चरण समाप्त हो चुका है।
चंद्र ग्रहण LIVE: मुख्य ग्रहण खत्म, अंतिम उपच्छाया चरण जारी
ग्रहण का प्रमुख और आंखों से आसानी से दिखने वाला आंशिक चरण समाप्त हो चुका है। अब पृथ्वी की हल्की बाहरी छाया का प्रभाव जारी है। कुछ समय बाद यह भी पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण LIVE: आंशिक ग्रहण खत्म, अब सिर्फ उपच्छाया
करीब 11:22 AM IST पर आंशिक चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया। अब चंद्रमा पृथ्वी की केवल बाहरी उपच्छाया में है। यह प्रभाव बहुत हल्का होता है और इसे देख पाना काफी मुश्किल होता है।
चंद्र ग्रहण LIVE: अब अंतिम दौर में पहुंचा आंशिक ग्रहण
चंद्र ग्रहण LIVE: ग्रहण अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। चंद्रमा का अधिकांश हिस्सा फिर से रोशन हो चुका है। पृथ्वी की गहरी छाया अब केवल एक छोटे हिस्से पर दिखाई दे रही है।
चंद्र ग्रहण LIVE: आंशिक ग्रहण खत्म होने में 40 मिनट बाकी
चंद्र ग्रहण LIVE: चंद्रमा पर पृथ्वी की गहरी छाया का हिस्सा लगातार छोटा हो रहा है। आंशिक ग्रहण का समापन करीब 11:22 AM IST पर होगा। इसके बाद केवल हल्की उपच्छाया अवस्था बचेगी।
चंद्र ग्रहण LIVE: चंद्रमा फिर लौट रहा अपनी सामान्य चमक की ओर
चंद्र ग्रहण LIVE: ग्रहण का दूसरा हिस्सा चल रहा है। चंद्रमा का वह भाग जो पृथ्वी की गहरी छाया में था, अब धीरे-धीरे बाहर निकल रहा है। करीब एक घंटे में आंशिक ग्रहण समाप्त हो जाएगा।
चंद्र ग्रहण LIVE: अब घटने लगा पृथ्वी की छाया का असर
चंद्र ग्रहण LIVE: आंशिक ग्रहण जारी है, लेकिन पृथ्वी की गहरी छाया अब धीरे-धीरे चंद्रमा से पीछे हट रही है। ग्रहण की अधिकतम अवस्था बीत चुकी है।
चंद्र ग्रहण LIVE: चरम गुजर गया, अब छाया हटने लगेगी
चंद्र ग्रहण LIVE: अधिकतम ग्रहण का चरण गुजर चुका है। अब चंद्रमा धीरे-धीरे पृथ्वी की गहरी छाया से बाहर निकलना शुरू करेगा। आंशिक ग्रहण अभी जारी रहेगा और करीब 11:22 बजे समाप्त होगा।
चंद्र ग्रहण LIVE: चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया का घेरा और गहरा
आंशिक ग्रहण लगातार गहरा होता जा रहा है। चंद्रमा का रोशन हिस्सा अब छोटा दिखाई देगा। अमेरिका में इस समय ग्रहण का शानदार नजारा देखने को मिलेगा, जबकि पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में चंद्रमा डूबने के करीब ह…
चंद्र ग्रहण LIVE: चरम से करीब 50 मिनट दूर
ग्रहण अब अपने सबसे बड़े चरण की ओर तेजी से बढ़ रहा है। करीब 50 मिनट बाद 9:43 बजे अधिकतम ग्रहण होगा। उस समय चंद्रमा का लगभग 96.2 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की उम्ब्रा में होगा।
चंद्र ग्रहण LIVE: चंद्रमा का रंग बदलने की शुरुआत
जहां आसमान साफ है, वहां चंद्रमा के छाया में जा चुके हिस्से में लाल-नारंगी या तांबे जैसा रंग उभर सकता है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं है, लेकिन करीब 96 फीसदी चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में जाने वाला है।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: लगातार बढ़ रहा छाया का हिस्सा
Chandra Grahan 2026 time LIVE: चंद्रमा का और बड़ा हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में पहुंच रहा है। अमेरिका में इस समय ग्रहण का बेहतरीन दृश्य देखने को मिल सकता है। यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में स्थानीय सूर्योदय और चंद्रमा के अस्त होने के कारण दृश्यता सीमित रहेगी।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: चंद्र ग्रहण के बीच भी जारी है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Chandra Grahan 2026 time LIVE: रक्षाबंधन पर आज सुबह से राखी बांधने का शुभ समय चल रहा है। पंचांग के अनुसार सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधी जा सकती है। खास बात यह है कि इसी दौरान आंशिक चंद्र ग्रहण भी शुरू हो चुका है, लेकिन भारत में ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में ग्रहण की वजह से राखी बांधने पर कोई रोक नहीं मानी जा रही है। बहनें 9:48 बजे तक भाई को तिलक लगाकर, आरती उतारकर राखी बांध सकती हैं। ग्रहण करीब 9:43 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: 9:48 बजे तक है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Chandra Grahan 2026 time LIVE: रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए शुभ समय चल रहा है। पंचांग के अनुसार आज सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। यानी बहनों के पास राखी बांधने के लिए अभी कुछ समय और है। इस दौरान भाई को तिलक लगाकर, आरती उतारकर राखी बांधी जा सकती है और मिठाई खिलाकर रस्म पूरी की जा सकती है। आज चंद्र ग्रहण का संयोग भी है, लेकिन भारत में ग्रहण दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए यहां सामान्य धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक मान्य नहीं माना जाएगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू, भारत में फिर भी बांध सकते हैं राखी
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आंशिक चंद्र ग्रहण का चरण शुरू हो गया है। भारतीय समय के अनुसार सुबह 8:04 बजे से चंद्रमा पर पृथ्वी की गहरी छाया पड़नी शुरू हुई है। इसी बीच रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त भी जारी है, जो सुबह 9:48 बजे तक रहेगा। हालांकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए यहां इसे लेकर सूतक मान्य नहीं माना जाएगा। ऐसे में बहनें बिना किसी चिंता के शुभ मुहूर्त में भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। ग्रहण अपने चरम पर करीब 9:43 बजे पहुंचेगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: शुरू हुआ आंशिक चंद्र ग्रहण
Chandra Grahan 2026 time LIVE: करीब 8:04 बजे पर आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू हो गया। अब पृथ्वी की गहरी छाया चंद्रमा के एक हिस्से को ढक रही है। भारत में यह नजारा नहीं दिख रहा है। अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण का शानदार चरण देखा जा सकता है, जबकि यूरोप और अफ्रीका के कई इलाकों में यह सुबह के आसमान में दिखाई देगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: चांद पर पड़ने वाली है पृथ्वी की गहरी छाया
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू होने में अब कुछ ही मिनट बाकी हैं। सुबह 8:03 बजे से चंद्रमा का हिस्सा पृथ्वी की उम्ब्रा में प्रवेश करेगा। जहां ग्रहण दिखाई देगा, वहां अब बदलाव पहले की तुलना में काफी स्पष्ट होगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आंशिक ग्रहण की उल्टी गिनती शुरू
Chandra Grahan 2026 time LIVE: अब आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू होने वाला है। यह ग्रहण पूर्ण नहीं होगा, लेकिन बेहद गहरा आंशिक ग्रहण होगा। अधिकतम चरण में चंद्रमा का सिर्फ छोटा सा हिस्सा ही पृथ्वी की गहरी छाया से बाहर रहेगा।
Chandra Grahan LIVE: अब दिखेगा बड़ा बदलाव
Chandra Grahan LIVE: ग्रहण के आंशिक चरण की शुरुआत में अब कुछ ही समय बाकी है। इसके बाद चंद्रमा का एक हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में जाने लगेगा। ग्रहण अपने चरम की तरफ बढ़ता जाएगा और अधिकतम चरण में करीब 96 फीसदी चंद्रमा उम्ब्रा में होगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आंशिक ग्रहण का इंतजार, भारत में नहीं दिखेगा
Chandra Grahan 2026 time LIVE: चंद्रमा अभी पृथ्वी की बाहरी छाया में है। अगले चरण में पृथ्वी की गहरी छाया चंद्रमा के एक हिस्से को ढकना शुरू करेगी। अमेरिका में ग्रहण देखने के लिए यह अहम समय है, जबकि यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में स्थानीय समय के अनुसार सुबह का आसमान होगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: धीरे-धीरे गहरी छाया की ओर बढ़ रहा चांद
Chandra Grahan 2026 time LIVE: ग्रहण का मुख्य चरण शुरू होने में अब करीब 48 मिनट बाकी हैं। पृथ्वी की गहरी छाया यानी उम्ब्रा चंद्रमा की ओर बढ़ रही है। जहां चंद्रमा दिखाई दे रहा है, वहां आने वाले समय में बदलाव ज्यादा स्पष्ट होगा। भारत में यह दृश्य नहीं मिलेगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: अभी हल्का असर, असली नजारा बाकी
Chandra Grahan 2026 time LIVE: चंद्र ग्रहण की उपच्छाया वाली अवस्था जारी है। इस समय पृथ्वी की बाहरी छाया चंद्रमा पर पड़ रही है। चंद्रमा की चमक में बदलाव बहुत हल्का है। करीब एक घंटे बाद 8:03 बजे से आंशिक ग्रहण शुरू होगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: रक्षाबंधन पर राखी बांधने का समय चल रहा, चंद्र ग्रहण का भी संयोग
Chandra Grahan 2026 time LIVE: रक्षाबंधन का त्योहार आज मनाया जा रहा है और बहनें भाई की कलाई पर राखी बांध रही हैं। दिल्ली के पंचांग के अनुसार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक है। खास बात यह है कि इसी दौरान साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भी होगा। आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह 8:04 बजे शुरू होगा और करीब 9:43 बजे अपने चरम पर पहुंचेगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां सामान्य धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक मान्य नहीं माना जाएगा। ऐसे में भारत में रक्षाबंधन की राखी बांधने की रस्म पर ग्रहण की कोई अड़चन नहीं रहेगी।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: शुरू हुआ ग्रहण का पहला चरण
Chandra Grahan 2026 time LIVE: करीब 6:53 बजे पर चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश कर चुका है। ग्रहण की शुरुआत हो गई है। यह शुरुआती चरण बेहद हल्का होता है। भारत में इस समय चंद्रमा दिखाई नहीं दे रहा है। अमेरिका के कई हिस्सों में लोग इस घटना को रात के आसमान में देख सकते हैं।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: पृथ्वी की छाया की ओर बढ़ रहा चांद
Chandra Grahan 2026 time LIVE: ग्रहण की पहली अवस्था शुरू होने में अब करीब 18 मिनट बाकी हैं। शुरुआत में पृथ्वी की हल्की उपच्छाया चंद्रमा की चमक पर बहुत मामूली असर डालेगी। यह बदलाव नग्न आंखों से आसानी से पहचानना मुश्किल हो सकता है। भारत में ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: 30 मिनट से भी कम समय में शुरू होगी पहली अवस्था
Chandra Grahan 2026 time LIVE: चंद्रमा के पृथ्वी की बाहरी छाया में प्रवेश करने का समय करीब आ गया है। अभी ग्रहण की मुख्य आंशिक अवस्था शुरू नहीं हुई है। भारत में इस समय सुबह हो चुकी है और चंद्रमा क्षितिज के नीचे है, इसलिए यहां से ग्रहण का दृश्य नहीं मिलेगा। अमेरिका के बड़े हिस्से में यह खगोलीय घटना दिखाई देगी।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
रक्षाबंधन के दिन आसमान में होने वाले चंद्र ग्रहण का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 28 अगस्त का यह ग्रहण बेहद गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार इसकी शुरुआत सुबह 6:53 बजे पृथ्वी की उपच्छाया से होगी। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कई हिस्सों में लोग इसे देख सकेंगे।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: भारत में नहीं लगेगा सूतक
Chandra Grahan 2026 time LIVE: रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने से लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल राखी बांधने के मुहूर्त को लेकर है। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण पारंपरिक मान्यता के अनुसार यहां सूतक मान्य नहीं माना जा रहा है।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: ग्रहण से पहले जान लें पूरा टाइम
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आज ग्रहण का उपच्छाया चरण सुबह करीब 6:54 बजे शुरू होगा। इसके बाद करीब 8:04 बजे आंशिक चंद्र ग्रहण शुरू होगा। ग्रहण का चरम सुबह करीब 9:43 बजे होगा। आंशिक चरण करीब 11:22 बजे समाप्त होगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आज होने वाला चंद्र ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के दौरान भारत में दिन का समय होगा और चंद्रमा क्षितिज के ऊपर नहीं होगा। इसलिए देश में इसे सीधे आसमान में देख पाना संभव नहीं होगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आज रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का दिन
Chandra Grahan 2026 time LIVE: आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन और साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का संयोग है। सुबह से ही ग्रहण को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण है, जिसमें चंद्रमा का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में पहुंचेगा।
Chandra Grahan 2026 time LIVE: राखी बांधने के लिए शुभ समय
Chandra Grahan 2026 time LIVE:राखी बांधने के लिए आज पूरा समय रहेगा। आप किसी भी समय राखी बांध सकते हैं। दोपहर 12:23 बजे से 2:00 बजे तक राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। ग्रहण का राखी पर असर नहीं है।
Chandra Grahan 2026 LIVE: कब शुरू होगा चंद्र ग्रहण?
Chandra Grahan 2026 LIVE: 28 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार इसका उपच्छाया चरण सुबह 6:53 बजे शुरू होगा, जबकि आंशिक चंद्र ग्रहण सुबह 8:04 बजे शुरू होगा। ग्रहण अपने चरम पर करीब सुबह 9:43 बजे पहुंचेगा और आंशिक ग्रहण 11:21 बजे समाप्त हो जाएगा। इस तरह आंशिक ग्रहण की अवधि करीब 3 घंटे 18 मिनट रहेगी।
पूरे ग्रहण की उपच्छाया स���ेत अवधि करीब 5 घंटे 38 मिनट रहेगी। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, क्योंकि ग्रहण के दौरान चंद्रमा यहां क्षितिज के नीचे रहेगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और प्रशांत-अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा।
भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां इसे लेकर सूतक मान्य नहीं होगा। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने में चंद्र ग्रहण की वजह से कोई अड़चन नहीं मानी जाएगी।
Chandra Grahan LIVE: अब अगला बड़ा पड़ाव सुबह 8:04 बजे आएगा
Chandra Grahan LIVE: चंद्र ग्रहण की मुख्य अवस्था शुरू होने में अब रात बाकी है। भारतीय समय के मुताबिक 28 अगस्त की सुबह 8:04 बजे आंशिक ग्रहण शुरू होगा, जबकि 9:43 बजे यह चरम पर पहुंचेगा। भारत में उस समय दिन होने के कारण ग्रहण दिखाई नहीं देगा। LIVE में आगे ग्रहण के समय, दृश्यता और रक्षाबंधन से जुड़े हर अपडेट पर नजर बनी रहेगी।
Chandra Grahan LIVE: रक्षाबंधन पर ग्रहण, क्या राखी बांधने पर पड़ेगा असर?
Chandra Grahan LIVE: चंद्र ग्रहण और रक्षाबंधन एक ही दिन होने से धार्मिक नियमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने की वजह से यहां ग्रहण संबंधी धार्मिक नियमों को लेकर अलग स्थिति बनती है। भारत में सूतक नहीं लगेगा जिस वजह से रक्षाबंधन का त्योहार मनाने में किसी भी तरह की पाबंदी नहीं होगी।
Chandra Grahan LIVE: ग्रहण कितनी देर चलेगा?
Chandra Grahan LIVE: चंद्र ग्रहण की पूरी प्रक्रिया सिर्फ कुछ मिनट की घटना नहीं होगी। उपच्छाया में प्रवेश से लेकर पूरी तरह बाहर निकलने तक इसका सिलसिला कई घंटे चलेगा। भारतीय समय के अनुसार शुरुआती चरण 6:54 बजे शुरू होगा, जबकि पूरी प्रक्रिया करीब दोपहर 12:32 बजे समाप्त होगी। हालांकि भारत में यह पूरा घटनाक्रम आसमान में दिखाई नहीं देगा।
Chandra Grahan LIVE: दुनिया के किन हिस्सों में दिखेगा चंद्र ग्रहण?
Chandra Grahan LIVE: भारत में ग्रहण नहीं दिखेगा, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। उत्तर और दक्षिण अमेरिका के बड़े हिस्सों, पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में ग्रहण के चरण दिखाई देंगे। किसी जगह ग्रहण का कौन सा चरण दिखेगा, यह वहां के स्थानीय समय और चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करेगा।