ट्रेन के आगे कूदा बेटा, थोड़ी देरी बाद माता-पिता भी पटरी पर लेट गए; एक घंटे में तीन जिंदगियां खत्म

By Mohit
पीटीआई, दमोह
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के दमोह में बेटे ने ट्रेन के आगे आत्महत्या की। वहीं सदमे में माता-पिता भी ट्रेन की पटरी पर लेट गए और उनके ऊपर से भी ट्रेन गुजर गई। एक घंटे के भीतर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के इस मामले की अब पुलिस जांच में जुट गई है।

Suicide
एक घंटे के भीतर बेटे और मां-बाप ने ट्रेन की चपेट में आकर खुद को मौत के घाट उतार लिया।

मध्य प्रदेश के दमोह से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पहले 30 वर्षीय बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली और फिर हताश और परेशान माता-पिता ने भी शुक्रवार को ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बेटे ने जहां आत्महत्या की उसी जगह से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर माता-पिता ने भी ठीक वैसा ही कदम उठाया। महज एक घंटे के भीतर लगभग एक पूरा परिवार ही उजड़ गया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है शुरुआती जांच में पुलिस को संदेह है कि घरेलू विवाद के वजह से तीनों ने अपनी जान दी है। पुलिस के मुताबिक, दमोह कांति रेल रूट पर दोपहर में हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश अहिरवार ने करैया फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

घटनास्थल पर पहुंचे माता-पिता और फिर…

बेटे की मौत की खबर जैसे ही माता-पिता को लगी तो वे घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद वहां से दो किलोमीटर दूर जाकर रेलवे ट्रैक पर लेट गए और फिर ट्रेन की चपेट में आने से उनकी भी मौत हो गई। पिता की पहचान भरत अहिरवार (58) और माता की पहचान ऊमा अहिरवार (55) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह दुखद घटनाएं एक घंटे के भीतर हुईं।

पुलिस को फिलहाल क्या संदेह?

कोतवाली पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मनीष कुमार नेबताया कि मुकेश अहिरवार की आत्महत्या के पीछे क्या वजह है इसका तुरंत पता नहीं चल सका है। संदेह है कि पारिवारिक झगड़े के चलते ही ये तीनों मौतें हुई हैं।

दो साल पहले ही की थी शादी

पुलिस ने बताया कि मुकेश जिला अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम कर करता था और दो साल पहले ही शादी की थी।

छोटा बेटा रक्षाबंधन के लिए बहन को लेने गया हुआ था

घटना के वक्त मुकेश का छोटा भाई दौलत रक्षाबंधन के लिए अपनी बहन को घर पर लाने के लिए सागर गया हुआ था। पुलिस ने मामले में एक केस दर्ज कर कर लिया है और तीनों मौतें किन परिस्थितियों में हुई इसकी जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटनाक्रम की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच के लिए पड़ोसियों से भी बातचीत क रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर क्या वजह रही कि तीनों ने इस तरह एक ही तरीके से खौफनाक कदम उठाकर मौत को गले लगाया।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़ट्रेन के आगे कूदा बेटा, फिर मां-बाप भी पटरी पर लेट गए; तीन जिंदगियां खत्म