

डीयू ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स (एफवाईयूजीपी) पूरा करने वाले अपने छात्रों के लिए पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे हैं। यह अवसर दिल्ली विश्वविद्यालय और उसके कॉलेजों से चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026 है। इच्छुक व योग्य छात्र pgportal.uod.ac.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं।
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक बार की छूट के तहत ग्रेजुएशन में न्यूनतम 7.5 CGPA पाने वाले उम्मीदवार सीधे पीएचडी कोर्स में एडमिशन पाने के लिए पात्र होंगे। आरक्षित वर्गों एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग के लिए न्यूनतम मार्क्स 7 CGPA निर्धारित किए गए हैं।
यूनिवर्सिटी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के मद्देनजर 2022-23 में 4-वर्षीय यूजी कोर्स शुरू किया था। सत्र 2022-23 में 75,948 छात्रों ने एडमिशन लिया था, जिनमें से 40,005 छात्र तीसरे वर्ष (2025) में एग्जिट कर गए, जबकि लगभग 35,943 छात्रों ने चौथे वर्ष को चुना।
डीयू को 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए एक साल के पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए 35,943 FYUP स्टूडेंट्स से 12,111 एप्लीकेशन मिले हैं। यूनिवर्सिटी पोस्टग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (PGCF) के तहत 46 एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में 5,857 सीटें ऑफर कर रही है। DU ने कहा कि सीटों की संख्या दूसरी यूनिवर्सिटीज की तुलना में ज्यादा है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) ने 71 सीटों के साथ चार प्रोग्राम ऑफर किए हैं और अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली (AUD) ने 210 सीटों के साथ सात प्रोग्राम ऑफर किए हैं। यूनिवर्सिटी ने कहा कि ऑप्शनल चौथा साल अंडरग्रेजुएट एजुकेशन में रिसर्च और एंटरप्रेन्योरशिप को मजबूत करने और भारतीय डिग्री को ग्लोबल स्टैंडर्ड के साथ जोड़ने के लिए शुरू किया गया था, एकेडमिक रूप से काबिल ग्रेजुएट तैयार करना भी इसका मकसद था।
पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी