कैबिनेट मंत्री ने डीएम को किया 17 बार फोन, नहीं उठाया फोन तो भड़क गईं; जानें कौन हैं IAS अरविंद सिंह

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंत्री के मुताबिक डीएम ने बाद में बताया कि उनके आवास की छत गिर गई थी जिसकी वजह से वह फोन रिसीव नहीं कर पाए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि डीएम अरविंद सिंह कौन हैं और यह भी जानेंगे कि उनका यूपीएससी का सफर कैसा रहा।

cabinet minister called dm 17 times ias arvind singh upsc success story
कौन हैं डीएम अरविंद सिंह

इस वक्त एटा के डीएम अरविंद सिंह काफी चर्चे में हैं। वो 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। दरअसल, उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की महि���ा कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य की कॉल एक या दो बार नहीं बल्कि 17 बार रिसीव नहीं की। इसके बाद जब एटाम में एक कार्यक्रम के दौरान आमने-सामने आएं, तो मंत्री डीएम पर भड़क गईं। इतना ही नहीं स्वागत के लिए डीएम बुके लेकर खड़े रहे, लेकिन उसे भी मंत्री ने लेने से इनकार कर दिया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मंत्री के मुताबिक डीएम ने बाद में बताया कि उनके आवास की छत गिर गई थी जिसकी वजह से वह फोन रिसीव नहीं कर पाए। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि डीएम अरविंद सिंह कौन हैं और यह भी जानेंगे कि उनका यूपीएससी का सफर कैसा रहा।

कौन हैं एटा के डीएम अरविंद सिंह?

अरविंद सिंह उत्तर प्रदेश कैडर के 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनका 26 फरवरी 1983 को हुआ था और उनका होम डिस्ट्रिक्ट गोरखपुर उत्तर प्रदेश है।

पढ़ाई-लिखाई

पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो आईएएस अधिकारी अरविंद सिंह ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी यानी BHU वाराणसी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। इसके बाद उन्होंने IIM लखनऊ से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हासिल किया। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के जरिए प्रशासनिक सेवा में कदम रखा और 2015 बैच के IAS अधिकारी बने।

मेरठ से शुरू हुआ प्रशासनिक सफर

IAS बनने के बाद अरविंद सिंह की शुरुआती पोस्टिंग उत्तर प्रदेश में हुई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उनकी तैनाती मेरठ में सहायक मजिस्ट्रेट/सहायक कलेक्टर के पद पर हुई। इसके बाद उन्होंने बुलंदशहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली।

समय के साथ अरविंद सिंह का प्रशासनिक अनुभव बढ़ता गया। उन्होंने प्रयागराज और लखीमपुर खीरी में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर काम किया। इसके बाद साल 2021 में उन्हें कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। । DA में उनकी तैनाती के समय शहरी विकास और प्राधिकरण से जुड़े कई अहम काम उनके जिम्मे रहें।

बलरामपुर के डीएम भी रह चुके हैं

अरविंद सिंह बलरामपुर के जिलाधिकारी भी रहे हैं। उन्होंने जून 2023 में बलरामपुर के डीएम का पद संभाला था और जून 2024 तक इस पद पर रहे। बलरामपुर से ट्रांसफर के बाद अरविंद सिंह लखनऊ में तैनात रहे। उनके करियर रिकॉर्ड के अनुसार वह सहायक भूमि अभिलेख आयुक्त यानी ALRC के पद पर भी काम कर चुके हैं।

अप्रैल 2026 से एटा के डीएम की जिम्मेदारी

अरविंद सिंह ने अप्रैल 2026 में एटा के जिलाधिकारी एवं कलेक्टर का पदभार संभाला। एटा आने से पहले वह लखनऊ में सहायक भूमि अभिलेख आयुक्त के पद पर तैनात थे।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़मंत्री ने डीएम को किया 17 बार फोन, नहीं उठाया फोन तो भड़क गईं; जानें कौन वो IAS