UP Board: 9वीं से 12वीं के छात्रों की APAAR ID बनाएंगे स्कूल, जानें क्या हैं इसके फायदे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

APAAR ID का फुल फॉर्म ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। अपार आईडी 12 अंकों का एक यूनिक कोड होता है, जो स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक में काम आता है।

up board schools to create apaar id for class 9 to 12 students benefits
अपार आईडी के फायदे

यूपी बोर्ड के कक्षा 9वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यह खबर जरूरी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की अपार आईडी (APAAR ID) बनाने को लेकर स्कूलों को निर्देश दिए हैं। बोर्ड का लक्ष्य पंजीकरण की अंतिम तारीख से पहले अधिक से अधिक छात्रों की APAAR ID का रिकॉर्ड तैयार करना है। हालांकि, APAAR ID नहीं होने पर छात्रों का रजिस्ट्रेशन या बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन नहीं रोका जाएगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ये अपार आईडी क्या है और इसके क्या फायदे हैं। चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं।

क्या है अपार आईडी

APAAR ID का फुल फॉर्म ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। अपार आईडी 12 अंकों का एक यूनिक कोड होता है, जो स्कूल एजुकेशन से लेकर हायर एजुकेशन तक में काम आता है। एक बार आपार आईडी बनने के बाद यह हमेशा रहती है, भले ही आपका स्कूल, कॉलेज या राज्य बदल जाए। यह एक तरह से डिजिटल एकेडमिक पासपोर्ट की तरह काम करती है।

अपार आईडी से यूपी बोर्ड के छात्रों को क्या फायदा

यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए APAAR ID का इस्तेमाल उनके अहम शैक्षणिक दस्तावेजों को डिजिटल रिकॉर्ड से जोड़ने के लिए किया जा सकता है। इसमें मार्कशीट और ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) जैसे दस्तावेज शामिल हैं। इन डॉक्यूमेंट्स को डिजिलॉकर (DigiLocker) में डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जा सकता है और जरूरत पड़ने पर आसानी से एक्सेस किया जा सकेगा। इससे छात्रों को प्रमाणपत्रों की हार्ड कॉपी संभालकर रखने की जरूरत कम होगी।

APAAR ID और भी कई फायदे

एडमिशन: 10वीं या 12वीं क्लास के बाद आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन पाना आसान हो जाता है। क्योंकि स्टूडेंट्स के सारे डॉक्यूमेंट्स डिजिटल रूप में वेरिफाइड होते हैं।

स्कॉलरशिप: स्कॉलरशिप के मामले में भी APAAR ID का फायदा होता है। स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करते समय यह आईडी काम आसान कर देती है।

रिकॉर्ड: इस यूनिक आईडी के जरिए स्टूडेंट्स के लिए अपनी एकेडमिक रिकॉर्ड्स एक साथ रखना आसान होता है। साथ ही शैक्षणिक दस्तावेजों के अलावा स्पोर्ट्स और अन्य एक्टिविटिज के लिए मिलने सर्टिफिकेट भी स्टोर किए जा सकते हैं।

APAAR ID बनाने के लिए माता-पिता की सहमति जरूरी

छात्र की APAAR ID बनाने के लिए उसके माता-पिता या अभिभावक की सहमति आवश्यक होती है। ऐसे में यूपी बोर्ड ने स्कूल प्रशासन को छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए हैं, ताकि ID बनाने की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि वे अंतिम पंजीकरण की तारीख से पहले अधिक से अधिक छात्रों की APAAR ID रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए हर संभव प्रयास करें।

APAAR ID नहीं है तो भी नहीं रुकेगा रजिस्ट्रेशन

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल APAAR ID को रजिस्ट्रेशन या परीक्षा आवेदन के लिए अनिवार्य शर्त नहीं बनाया गया है। इसलिए जिन छात्रों की अपार आईडी अभी नहीं बनी है, वे अपना बोर्ड रजिस्ट्रेशन और परीक्षा आवेदन पूरा कर सकते हैं। APAAR ID की प्रक्रिया पूरी नहीं होने की वजह से छात्रों को बोर्ड से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने से नहीं रोका जाएगा।

APAAR ID बनाने के लिए जरूरी डिटेल्स

छात्र का नाम

जन्म तिथि (DOB)

लिंग

मोबाइल नंबर

माता का नाम

पिता का नाम

आधार कार्ड के अनुसार नाम और आधार संख्या

अपार आईडी कैसे बनाएं?

छात्र अपनी APAAR ID दो तरीकों से बनवा सकते हैं। पहला तरीका DigiLocker के जरिए खुद APAAR ID बनाना है और दूसरा तरीका स्कूल के माध्यम से ID बनवाना है।

DigiLocker से कैसे बनाएं

1. सबसे पहले DigiLocker की वेबसाइट या ऐप खोलें।

2. मोबाइल नंबर की मदद से DigiLocker पर अपना अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।

3. अब ‘Search Documents’ विकल्प पर जाएं और ‘APAAR’ सर्च करें।

4. ‘APAAR ID’ विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक वर्ष और स्कूल/संस्थान की डिटेल भरें।

5. इसके बाद आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

6. OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।

7. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपकी APAAR ID जनरेट हो जाएगी। यह DigiLocker के ‘Issued Documents’ सेक्शन में दिखाई देगी।

स्कूल के जरिए APAAR ID कैसे बनवाएं?

स्कूल के माध्यम से APAAR ID बनवाने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति जरूरी होती है। इसके लिए स्कूल की ओर से सहमति पत्र की प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।

स्कूल से सहमति पत्र लें और उस पर माता-पिता या अभिभावक के हस्ताक्षर कराएं।

इसके बाद स्कूल के शिक्षक UDISE+ पोर्टल पर लॉगिन करेंगे।

छात्र का नाम और आधार नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज की जाएगी।

वेरिफिकेशन के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जा सकता है। कुछ मामलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का विकल्प भी उपलब्ध होता है।

वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद छात्र की APAAR ID जनरेट हो जाएगी। इसके बाद ID नंबर या APAAR कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़UP Board: 9वीं से 12वीं के छात्रों की APAAR ID बनाएंगे स्कूल, जानें इसके फायदे